21 साल पहले आई फिल्म 'कल हो न हो' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ की जाएगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के फिर से रिलीज़ किए जाने की जानकारी देते हुए 'X' पर लिखा, "लाल अब सबके दिल का हाल है, होने वाला अब कमाल है।" फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।