शाहरुख खान ने दी चंपी तो दो दिन तक नहीं धोए बाल: यूट्यूबर भुवन बाम
यूट्यूबर भुवन बाम ने माधुरी दीक्षित के शो 'कौन होणार करोड़पति' में शाहरुख खान से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी चंपी की थी जिसके बाद खुशी में उन्होंने 2 दिन तक बाल नहीं धोए। भुवन ने बताया कि शाहरुख उनके यूट्यूब शो 'टिटू टॉक्स' के पहले मेहमान बने थे।