शाहरुख खान ने धर्मेंद्र के निधन पर शेयर किया पोस्ट, उन्हें 'पितातुल्य' बताया
ऐक्टर शाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे धरम जी। आप मेरे लिए पिता जैसे थे...आपने जिस तरह से मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद...यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए...बल्कि दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"