ऐक्टर शाहरुख खान ने उनसे मिलने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर 95 दिनों तक इंतज़ार करने वाले फैन से मुलाकात की है। इससे पहले शख्स ने मीडिया को बताया था कि वह अपना कंप्यूटर सेंटर बंद कर झारखंड से मुंबई आया है। शाहरुख सुरक्षा कारणों से अपने 59वें जन्मदिन पर फैन्स से मिलने बालकनी में नहीं आए थे।