शाहरुख खान से X यूज़र ने पूछा- आप अच्छी फिल्में क्यों नहीं बनाते?; उन्होंने दिया जवाब
X (पहले ट्विटर) पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक यूज़र ने ऐक्टर शाहरुख खान से पूछा कि वह इंटरव्यू में बुद्धिमान दिखते हैं लेकिन अच्छी फिल्में क्यों नहीं बनाते? इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, "मैं इंटेलिजेंस एजेंट नहीं हूं, मैं प्यार और मनोरंजन का सौदागर हूं। इसके अलावा इंटेलिजेंस को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।"