शाहरुख जैसे ऐक्टर्स अब जो करते हैं शम्मी कपूर ने वो 1964 में किया: शर्मिला टैगोर

ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में दिवंगत ऐक्टर शम्मी कपूर को लेकर कहा है, "शम्मी मुझसे 200 गुना बेहतर डांसर थे।" उन्होंने कहा, "वह खुद में ब्रैंड थे। 1964 में वह ऐसी चीज़ें करते थे जैसे 'अचानक से डांस करना, एक दम से पागलपन दिखाना' ये सब अब शाहरुख खान जैसे ऐक्टर्स करते हैं।"