उदयपुर (राजस्थान) में एक एनआरआई परिवार की शाही डेस्टिनेशन वेडिंग में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने डांस किया है और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख 'लुंगी डांस' गाने पर थिरके और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के साथ मज़ाक-मस्ती भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख एक शादी समारोह में जाने के लिए ₹8 करोड़ तक चार्ज करते हैं।