शाहरुख ने नहीं हिमाचल के राजा ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था 'मन्नत' बंगला, जानिए दिलचस्प कहानी

अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित ₹200 करोड़ कीमत के बंगले 'मन्नत' को मंडी (हिमाचल प्रदेश) रियासत के 16वें राजा विजय सेन ने 19वीं सदी में बनवाया था। अपनी पत्नी के लिए बनवाए बंगले का नाम राजा ने 'विला विएना' रखा था जिसे उनके देहांत के बाद पारसी बिज़नेसमैन मानेकजी बाटलीवाला ने खरीदा। शाहरुख ने इसे 2001 में खरीदा था।