शाहरुख ने मुझे बाइक गिफ्ट में देने का वादा किया था लेकिन नहीं दी: सिंगर मीका सिंह

सिंगर मीका सिंह ने कहा है, "शाहरुख खान ने एक बार ऐक्टर अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को बाइक गिफ्ट की थी और मुझे भी बाइक देने का वादा किया था।" मीका ने कहा, "शाहरुख ने वादा करने के बाद भी मुझे अब तक बाइक गिफ्ट नहीं की है। अगर बाइक नहीं तो मुझे कम-से-कम साइकिल तो गिफ्ट कर दें।"