मुंबई में 'डैडी कूल' गाने के लॉन्च इवेंट पर शाहरुख खान ने कहा है कि 'किंग' एक कमर्शियल एंटरटेनर है जिसे पूरा परिवार एन्जॉय कर सकता है। उन्होंने कहा, "बेशक, यह एक कमर्शियल फिल्म है इसलिए अगर इसमें थोड़ा-बहुत लॉजिक ऊपर-नीचे हो भी जाता है, तो इसमें अच्छी चीज़ें भी हैं।" फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी।