शाहरुख व दीपिका को बड़ी राहत, 'डिफेक्टिव कार' के विज्ञापन मामले में FIR पर लगी रोक
राजस्थान हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ भरतपुर में एक कार मालिक द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर पर रोक लगाई है। कार मालिक ने दावा किया था कि ब्रैंड एंबेसडर होने के नाते दोनों कलाकार खराब गाड़ी के लिए जिम्मेदार हैं और उन्होंने ग्राहकों को गुमराह किया।