शाहरुख संग काम कर चुके ऐक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल, बदहाली के बीच पालतू कुत्तों से हुए दूर

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर शरद कपूर को स्वास्थ्य-पारिवारिक परेशानियों के चलते अपने चार पालतू कुत्तों से अस्थायी रूप से दूर होना पड़ा है। उनकी दोस्त और एनिमल वेलफेयर ऐक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने बताया कि देखभाल के लिए केयरटेकर न होने के कारण कुत्तों को वेलफेयर सेंटर भेजा गया है।