शख्स ने की टीएमसी नेता पर फायरिंग की कोशिश, बंदूक जाम होने पर नेता ने शख्स का किया पीछा

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में टीएमसी पार्षद सुशांत घोष पर एक शख्स ने गोली चलाने की कोशिश की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिखा कि घर के बाहर दो अन्य लोगों के साथ बैठे घोष पर एक शख्स स्कूटर से उतरकर गोली चलाने की कोशिश करता है लेकिन बंदूक जाम होने पर घोष हमलावर का पीछा करने लगे।