ऐक्टर नागा चैतन्य से एक शख्स ने क्यूऐंडए (सवाल-जवाब) सेशन में पूछा, 'आप ऐक्टिंग कब सीखोगे?', जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह रोज़ाना सीखते हैं। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह (ऐक्टिंग) कुछ ऐसा है जिसे आप समय के साथ सीखते रहते हैं। मुझे नहीं लगता कि आप कभी इस पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं।"