सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में वोटिंग के बीच बुधवार को X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बीजेपी का झंडा गले में डाले शख्स कहता दिखा, "मैंने अकेले 6 वोट डाले हैं।" वीडियो में शख्स पत्रकार को अपना नाम रामबोध पांडेय बताता दिखा। अखिलेश ने लिखा, "निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?"