शख्स ने रिजिजू की पुरानी फोटो शेयर कर कहा 'सुपरस्टार कहीं नहीं टिकते', उन्होंने दी प्रतिक्रिया
एक X यूज़र ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की जवानी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "बॉलीवुड सुपरस्टार्स तो पूर्वोत्तर के आइकन...के आसपास भी नहीं टिकते।" रिजिजू ने इसपर हंसी वाला इमोजी बनाया और अपनी दूसरी पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, "यह 2 साल और पुरानी है।" एक अन्य शख्स द्वारा शेयर की गई पुरानी तस्वीर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।