शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ऐक्टर दर्शन की कारें व फोन हुआ सीज़
एस रेणुकास्वामी नामक 33 वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 47 वर्षीय कन्नड़ ऐक्टर दर्शन की 2 कारों व मोबाइल फोन को ज़ब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि मामले में दर्शन के साथ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। पवित्रा ने कई कन्नड़ फिल्मों और टेलीविज़न शोज़ में काम किया है।