सऊदी अरब के एक फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता अक्षय कुमार से एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा है कि उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' में पाकिस्तान विरोधी बातें दिखाई गई हैं। ऐक्टर ने कहा, "सर, यह सिर्फ एक फिल्म है। इसे लेकर इतना सीरियस न हों।" फिल्म आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए विमान के यात्रियों को बचाने के मिशन पर आधारित थी।