यूके में एक शख्स ने शादी के लिए पत्नी की तलाश में खुद के विज्ञापन वाले कई बिलबोर्ड्स लगवाने पर सैकड़ों पाउंड खर्च किए हैं। बिलबोर्ड में मोहम्मद मलिक नामक शख्स की 20 फीट की तस्वीर के साथ लिखा है, "मुझे अरेंज मैरिज से बचाओ।" इसके अलावा मलिक ने पत्नी की तलाश के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है।