शख्स से झारखंड में जबरन बुलवाया गया 'जय श्री राम', चटवाया गया थूक; कार्रवाई के निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में एक शख्स से जबरन 'जय श्री राम' बुलवाने और थूक कर चटवाने का वीडियो सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "अमन-चैन से रहने वाले झारखंडवासियों के राज्य में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है।" घटना में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।