शत्रुघ्न ने कुमार विश्वास के 'आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए' बयान पर दी प्रतिक्रिया

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के विवाह को लेकर कवि कुमार विश्वास के 'ऐसा न हो कि...घर का नाम रामायण हो व आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए' बयान पर सांसद-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मामले पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत...व सुप्रिया श्रीनेत के जवाब से प्रभावित हूं…हमें कुछ और कहने की ज़रूरत है?"