inshorts

शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र संग हुई आखिरी मुलाकात को किया याद, बोले- मुस्कुरा रहे थे, उनमें तेज था

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके साथ हुई आखिरी मुलाकात को याद किया है। उन्होंने बताया, "उस दिन जब मैं और मेरी पत्नी (पूनम सिन्हा) उनसे (धर्मेंद्र) मिलने उनके घर गए तब वह मुस्कुरा रहे थे...बीमार होकर भी वह हैंडसम दिख रहे थे...उनमें तेज था...लगा कि वह रिकवर हो जाएंगे।"