शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था 'अगर समय के पाबंद हैं तो कोई आपकी कद्र नहीं करेगा': चंकी पांडे

ऐक्टर चंकी पांडे ने बताया है, "शत्रुघ्न सिन्हा जी ने मुझसे एक बात कही थी कि बेटा, तुम जो भी करो कभी समय पर मत पहुंचो। अगर आप समय के पाबंद हैं तो कोई आपकी कद्र नहीं करेगा।" चंकी ने बताया, "उन्होंने कहा था...अगर तुम जल्दी पहुंच जाओ तो 15-मिनट या उससे ज़्यादा समय कार में रहो...लोगों को इंतज़ार कराओ।"