कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "शतरंज की कुछ चालें बाकी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए।" उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी तो कोई भी उपचुनाव लड़कर संसद पहुंच जाएंगी। हमने बहुत विचार-विमर्श करने के बाद एक रणनीति के तहत राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है।"