शपथ लेने के एक दिन बाद ही सिक्किम सीएम की पत्नी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने शपथ लेने के एक दिन बाद गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सिक्किम विधानसभा के सचिव ललित कुमार गुरूंग ने बताया कि कुमारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सीएम ने कहा कि पार्टी के कल्याण के लिए नामची-सिंघीथांग सीट खाली की गई है।