शपथ सरकार बनाने की नहीं जनता की सेवा की भी लेनी चाहिए: योगी को बधाई देते हुए अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद ट्वीट कर कहा, "नई सरकार को बधाई कि वह सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है।" उन्होंने कहा, "शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।" योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।