शब्दों की कमी है, इतनी खुशी है: दिल्ली में BJP के बहुमत पर CM 'दावेदार' मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली चुनाव में पार्टी के बहुमत हासिल करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "शब्दों की कमी है आज। इतनी खुशी है कि...उसके आगे शब्द कम पड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता ने जो प्यार-आशीर्वाद दिया (पीएम) मोदी की गारंटी को, उसको बारंबार प्रणाम।" बकौल रिपोर्ट्स, मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनने की सूची में शामिल हैं।