राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के सात जवानों के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा, "सैनिकों का निधन शब्दों से परे एक त्रासदी है...सैनिकों ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए...उनके निस्वार्थ बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।"