मोहम्मद शमी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वहीं से मैदान में उतरूंगी, पत्नी हसीन जहां का एलान
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के चुनावी राजनीति में उतरने की अटकलों के बीच उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि शमी या उनके बड़े भाई हसीब जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह भी वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगी। हालांकि, शमी और उनके परिवार की ओर से अब तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।