कैसे बीमार होते हुए भी शम्मी कपूर ने की थी अपनी आखिरी फिल्म 'रॉकस्टार' की शूटिंग?
आज (21-अक्टूबर) के दिन जन्में शम्मी कपूर को लेकर इम्तियाज़ अली ने बताया था कि 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सीधे हॉस्पिटल से सेट पर आते थे। दर्द में होने के बावजूद उन्होंने सिर्फ 30 सेकंड में चेहरे से दर्द छुपाकर परफेक्ट शॉट दिया था। 'रॉकस्टार' उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें उन्होंने ‘उस्ताद जमील खान’ का किरदार निभाया था।