शमी को निशाना बनाया जा रहा है, क्या बीजेपी सरकार इसकी निंदा करेगी?: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद पेसर मोहम्म्मद शमी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाना मुस्लिमों के प्रति नफरत को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "टीम में 11 खिलाड़ी हैं लेकिन सिर्फ एक मुस्लिम खिलाड़ी को निशाना बनाया जा रहा है...क्या बीजेपी सरकार इसकी निंदा करेगी?"