ऐक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बताया है कि शराब की लत छुड़ाने के लिए वह 28 दिनों तक रिहैब में रही थीं। उन्होंने कहा, "वहां 5-6 काउंसलर थे जो 8-9 घंटे तक पूछताछ करते थे।" बकौल सुनैना, उनके माता-पिता ने उनके क्रेडिट कार्ड छीन लिए थे और उन्हें पैसे देने भी बंद कर दिए थे।