यूरिक ऐसिड शरीर में रहने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है लेकिन कई बार यह जोड़ों में जमने लगता है जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। हाई यूरिक ऐसिड से हाथ, पैर, उंगलियां, टखने और घुटने में दर्द होता है। इसके अलावा, एड़ियों और घुटनों में सूजन और चलने-फिरने में परेशानी होना भी यूरिक ऐसिड बढ़ने का लक्षण है।