शरजील इमाम ने कांग्रेस को असली जातिवादी और सांप्रदायिक ताकत बताया, छिड़ा विवाद
दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम ने एक इंटरव्यू में संविधान की आलोचना कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे 'देश की असली जातिवादी, सांप्रदायिक और दमनकारी ताकत' करार दिया। शरजील ने दावा किया कि कांग्रेस ने ही देश का बंटवारा कराया, OBC आरक्षण का विरोध किया और इमरजेंसी लगाई।