शरणार्थियों के लिए खड़े हों: यूक्रेन संकट के बीच वीडियो शेयर कर वैश्विक नेताओं से प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच वैश्विक नेताओं से अपील करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "...आप दुनियाभर के शरणार्थियों के लिए खड़े हों ताकि उन्हें वह सपोर्ट सुनिश्चित हो जिसकी उन्हें अभी ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "हम बस खड़े रहकर देख नहीं सकते। यह बहुत लंबा खिंच गया है।"