एनसीपी (पवार) के प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को फिर से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच सुप्रिया सुले मीटिंग में थीं और वह खबर सुनते ही मीटिंग छोड़कर अस्पताल के लिए निकल गईं। इससे पहले पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था।