शरद पवार बड़े नेता हैं पर उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर पाए: 'सामना' में शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार निश्चित रूप से एक बड़े नेता हैं लेकिन वह एक उत्तराधिकारी बनाने में विफल रहे, जो उनके बाद पार्टी को आगे ले जा सके। संपादकीय में लिखा है, "इसलिए जब उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की तो पार्टी में हड़कंप मच गया।"