शराब की लत छुड़ाने के लिए बेटी ने घर से शराब की बोतलें फेंक दी थीं: अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'ज़ूम' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "मेरी शराब की लत छुड़ाने के लिए मेरी बेटी आलिया व फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने मेरे घर से सभी शराब की बोतलें फेंक दी थीं।" अनुराग ने कहा, "अनुभव हमेशा मुझ पर नज़र रखते हैं कि मैं कितनी शराब पी रहा हूं और कितना स्मोक कर रहा हूं।"