नई आबकारी नीति के तहत मंगलवार मध्यरात्रि से दिल्ली में शराब की 600 सरकारी दुकानें बंद होने के बाद दिल्ली सरकार औपचारिक रूप से इस व्यापार से बाहर आ जाएगी। इन सरकारी दुकानों का स्थान शराब की निजी दुकानें लेंगी। आबकारी विभाग के अधिकारी के अनुसार, कुछ समय के लिए शराब की किल्लत हो सकती है लेकिन यह अपेक्षित है।