शराब घोटाला फर्ज़ी है: आबकारी नीति मामले में 2 आरोपियों को ज़मानत मिलने पर केजरीवाल
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में दो आरोपियों राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को ज़मानत मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "शराब घोटाला पूरी तरह फर्ज़ी है और अब अदालतें भी कहने लगी हैं। 'आप' जैसी ईमानदार पार्टी को बदनाम करने के लिए बीजेपी का यह हताशापूर्ण प्रयास है।"