प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग केस दर्ज करने की खबर का खंडन किया है। इससे पहले, ईडी की एडिशनल डायरेक्टर सोनिया नारंग के हवाले से यह खबर प्रसारित हुई थी। सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया के केस से जुड़े दस्तावेज़ ईडी को सौंपे थे।