शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में 23 मई तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। दरअसल, आज सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। गौरतलब है, सिसोदिया 23 फरवरी से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।