inshorts

शराब शेयर करने से मना करने पर दिल्ली में शख्स ने रेस्टोरेंट कर्मी को मारा चाकू, हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने दिल्ली में रेस्टोरेंट कर्मी (30) को चाकू मारने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसी अन्य के साथ शराब पी रहा था और आरोपी ने उससे शराब शेयर करने को कहा लेकिन पीड़ित ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर कटर से हमला कर दिया।