अभिनेत्री लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह शराब के ब्रांड, सिगरेट और सैनिटरी पैड के विज्ञापनों का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा, "अगर मैं उत्पाद का उपयोग नहीं करने जा रही हूं...तो मैं इसका समर्थन भी नहीं करूंगी।" बकौल लारा, "समय आ गया है कि हम पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में भी सोचें।"