शराबबंदी वाले बिहार में बीजेपी एमएलसी को पाया गया शराब पीने का दोषी, मिली ज़मानत

बिहार में बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार को शराब पीने का दोषी पाया गया है। दरअसल, 7 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना के मामले में उन्हें पाटलिपुत्र थाने लाया गया था जहां उन्होंने ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट देने से इनकार किया था। इसके बाद एमएलसी का ब्लड सैंपल लिया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। हालांकि, एमएलसी को ज़मानत मिल गई।