गायिका सोना महापात्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, ''मैंने 'आरआरआर' व 'पुष्पा: द राइज़' देखी है...साउथ के कलाकार अपनी कला पर गर्व करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''वहीं, बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो हिंदी भी ठीक से नहीं बोल पाते हैं और यह शर्म की बात है...क्योंकि हिंदी फिल्म स्टार के तौर पर...आपकी हिंदी अच्छी होनी चाहिए।''