शर्मनाक व निंदनीय: बीजेपी विधायक की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा, "अभी...नुपुर शर्मा द्वारा...विवादित टिप्पणी पर देशभर में...गर्माया माहौल...ठंडा...नहीं हो पाया है कि बीजेपी के...राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है।" मायावती ने घटना को अति-शर्मनाक व घोर निंदनीय बताया है।