कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'वीर सावरकर अवॉर्ड' लेने से इनकार कर दिया है। थरूर ने कहा, "आयोजकों द्वारा मेरी सहमति के बिना मेरा नाम घोषित करना पूरी तरह गैर-ज़िम्मेदाराना है।" उन्होंने कहा, "पुरस्कार के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में कार्यक्रम में भाग लेने और अवॉर्ड स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता।"