रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने थरूर की उम्मीदवारी पर अपनी सहमति दे दी है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन उन्होंने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।