एआईएडीएमके नेता ओ. पनीरसेल्वम ने कहा है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की पूर्व सहयोगी और पार्टी से निष्कासित नेता वी.के. शशिकला को एआईएडीएमके में दोबारा शामिल करने को लेकर हाईकमान चर्चा करने के बाद फैसला लेगा। गौरतलब है, शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल की सज़ा के बाद जनवरी में जेल से रिहा हुई थीं।